महादेव बेटिंग एप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी; सट्टेबाजी का नेटवर्क मिला सक्रिय

महादेव बेटिंग एप के खिलाफ सीबीआई ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद सक्रिय सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: महादेव बेटिंग एप के खिलाफ सीबीआई (दिल्ली) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क के 6 राज्यों में फैले 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेटिंग एप के कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर की गई। सौरभ को हाल ही में ओमान से भारत वापस लाया गया था।

सीबीआई की छापेमारी अमृतसर, दिल्ली, नागपुर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, बड़ोदरा, सूरत और मुंबई समेत कई शहरों में हुई। इस दौरान जांच एजेंसी को महादेव ऑनलाइन बुक एप सक्रिय मिला। यानी कार्रवाई के बावजूद इस प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टेबाजी का काम जारी था। इसके बाद सीबीआई ने इस प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया।

छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाने के बाद अदालत के आदेश पर 12 नवंबर 2026 को रिमांड पर लिया था। अदालत ने उसे 19 नवंबर 2026 तक सीबीआई की हिरासत में रखने का आदेश दिया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही यह छापेमारी की गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।