धरती आबा की जयंती पर CM हेमंत सोरेन का नमन, बोले- उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारी जिम्मेदारी

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने कोकर समाधि स्थल पर किया नमन, कहा- उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारी बड़ी जिम्मेदारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Birsa Munda 151st Jayanti: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आज कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

धरती आबा केवल हमारे इतिहास के महानायक नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा, हमारी अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनका संघर्ष, उनका त्याग और अपने लोगों के अधिकारों के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदियों तक हमें प्रेरित करता रहेगा।

जब भी मैं धरती आबा को याद करता हूं, मन में एक ही संकल्प और मजबूत होता है जिस जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसकी रक्षा करना और उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उनके विचारों और आदर्शों को अपने कर्मों में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 151वीं जयंती पर शत-शत नमन।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।