रांची में चोरों का दुस्साहस! गृह सचिव के बॉडीगार्ड के घर में चोरी, ताला तोड़ नकदी-जेवरात लेकर हुए फरार

रांची के नामकुम स्थित अमेठिया नगर में गृह सचिव के बॉडीगार्ड के बंद घर में चोरी हुई। चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस बार चोरों ने झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल के बॉडीगार्ड अजय कुमार यादव के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना नामकुम थाना क्षेत्र के अमेठिया नगर की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी, जेवरात समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। साथ ही कई दरवाजों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

छठ मनाने परिवार के साथ मुंगेर गए थे हवलदार

जानकारी के मुताबिक हवलदार अजय कुमार यादव अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मनाने बिहार के मुंगेर जिले स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए। इस दौरान नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी के दौरान चोरों ने घर के कई दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया। फिलहाल परिवार के मुंगेर में होने के कारण चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत का पता नहीं चल पाया है। परिवार के रांची लौटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

पड़ोसियों ने दी सूचना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सुबह जब पड़ोसियों की नजर मकान के टूटे हुए ताले पर पड़ी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने हवलदार अजय कुमार यादव और नामकुम थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।