फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम संबंध बना दोहरी हत्या की वजह, पत्नी और युवक की टांगी से हत्या

लोहरदगा में प्रेम संबंध बना दोहरी हत्या की वजह, पति ने पत्नी पूजा देवी और युवक रोहित लहेरी की टांगी से हत्या की, पुलिस ने आरोपी सोनू लहेरी को गिरफ्तार किया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : लोहरदगा जिले में प्रेम संबंध को लेकर दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली बस्ती में रविवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी और एक युवक की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की पहचान पूजा देवी (28) और रोहित लहेरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पूजा और रोहित की जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी चल रहा था।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सोनू ने दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्से में उसने टांगी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।