दिल्ली में यमुना के 52 किलोमीटर के हिस्से में कहीं झाग नहीं : मंत्री प्रवेश साहिब सिंह

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दावा किया कि यमुना के 52 किलोमीटर हिस्से में कहीं झाग नहीं है। ओखला बैराज की समस्या पर यूपी से बातचीत जारी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी से होकर गुजरने वाली यमुना नदी के 52 किलोमीटर लंबे हिस्से में कहीं भी झाग नहीं है। उन्होंने कहा कि ओखला बैराज के पास जहां भी झाग की समस्या सामने आती है, उसके समाधान के लिए दिल्ली सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बातचीत कर रही है। सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के उन आरोपों को खारिज किया कि श्रद्धालुओं को उन स्थानों पर छठ पूजा मनाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहां नदी झाग से ढकी हुई थी।

उन्होंने कहा, ”छठ पूजा श्रद्धा के साथ मनाई गई और तैयारियों को लेकर लाखों लोग बेहद खुश थे। भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों का दिल जीत लिया है, यह देखकर ‘आप’ को पीड़ा हो रही है।” मंत्री ने कहा कि यमुना दिल्ली में 52 किलोमीटर तक बहती है और इस पूरे हिस्से में कहीं भी झाग नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित ओखला बैराज के पास जहां भी झाग दिखाई देता है, उस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बातचीत कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।