निजीकरण के खिलाफ बैंकों में दो दिनों तक रहेगा हड़ताल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आवाहन पर जिले में भी बैंक कर्मचारी 2 दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के पहले दिन बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को जुलूस निकाला।

इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण की नीति लाने के खिलाफ नारेबाजी की गई। सभी बैंक कर्मचारी 15 और 16 मार्च को निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहेगे।

सभी बैंक कर्मचारियों ने कहा कि वे बैंकों के निजीकरण का पुरजोर विरोध करते हैं। इस हडताल से जो ग्राहकों को समस्याओं हो रही है उसका हमें खेद है।

सभी बैंक कर्मचारियों ने सुभाष चौक से लेकर थाना चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन के सदस्य विश्वनाथ सिंह ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर उचित पहल नहीं करती है तो बैंक कर्मचारी अपने इस आंदोलन को और आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं।

Share This Article