केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठों की बैठक संपन्न, 26 नवंबर के ‘वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड कांग्रेस 26 नवंबर को रांची में वोट रक्षा मार्च निकालेगी। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, चेयरमैन, मुख्य संगठकों एवं संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले ‘वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों, रूपरेखा और आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। वोट केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज और लोकतांत्रिक अधिकारों की बुनियाद है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 26 नवंबर का वोट रक्षा मार्च लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। बैठक में सभी संगठनों एवं विभागों को अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा मार्च को व्यापक और सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से सोमनाथ मुंडा, कुमार राजा, दयामणि बरला,शांतनु मिश्रा, रियाज अहमद,अजहर पप्पू, मंजूर अंसारी, आदित्य विक्रम जायसवाल,निशांत जायसवाल,आफताब आलम, हृदय आनंद यादव, तपेश्वर नाथ मिश्रा, डॉक्टर प्रसाद पासवान तथा शाहबाज अहमद उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।