Jharkhand News: झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, रांची में भी बदलेगा मौसम

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगा ठंड, इस दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 19 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

20 और 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है। इसके 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। अनुमान है कि यह 20 नवंबर की दोपहर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तुनी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसका सीधा असर झारखंड में नहीं होगा, लेकिन इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश की संभावना जताई गई है।

रांची में भी छाए रहेंगे बादल, गिरेगा तापमान

राजधानी रांची में 20 और 21 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। तापमान 27 डिग्री से घटकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 नवंबर को सुबह कोहरा और कुहासा रहने के बाद दिन में आंशिक बादल छा सकते हैं। 19 नवंबर से दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में बदलाव के कारण सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है। किसानों और आम लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Share This Article