झारखंड में चक्रवात ‘अकवान’ की एंट्री! आज शाम से बदलेगा मौसम, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अकवान का असर झारखंड में दिखेगा। 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका, किसानों को धान कटाई की सलाह।

2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब झारखंड में भी दिखने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। शुरुआत में राज्य के मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा 21 नवंबर को संथाल परगना और कोयलांचल के जिलों में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, 22 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

किसानों को 20 नवंबर से पहले धान काटने की सलाह

चक्रवात के कारण बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। किसानों से कहा गया है कि जिनकी धान की फसल तैयार हो चुकी है, वे 20 नवंबर से पहले उसकी कटाई कर लें। साथ ही कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख दें, ताकि बारिश और तेज हवाओं के कारण उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।