19.79 लाख मतदाताओं में 18.84 लाख का सत्यापन पूरा
जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 19,79,987 मतदाता शामिल हैं। इनमें से 18,84,249 मतदाताओं का सत्यापन कर अंतिम प्रकाशन के लिए सुरक्षित किया गया है। यह कुल मतदाताओं का 95.17 प्रतिशत है।
तमाड़ बना नंबर-1, रांची सबसे पीछे
विधानसभा क्षेत्रवार सत्यापन के आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाड़ ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं राजधानी रांची विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन की गति अपेक्षाकृत धीमी है।
आंकड़ों के अनुसार
- तमाड़ – 98.32 प्रतिशत
- सिल्ली – 97.35 प्रतिशत
- मांडर – 97.09 प्रतिशत
- खिजरी – 95.28 प्रतिशत
- कांके – 95.12 प्रतिशत
- हटिया – 92.72 प्रतिशत
- रांची – 91.99 प्रतिशत
30 नवंबर तक दावा-आपत्तियों का निपटारा करने का निर्देश
गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने SIR कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें ERO, AERO और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 30 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई पूरी की जाए।
उपायुक्त ने कम संख्या में फॉर्म-6 प्राप्त होने वाले मतदान केंद्रों पर AERO को स्वयं निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने को कहा।
BLO घर-घर जाकर करेंगे दस्तावेजों का सत्यापन
बैठक में BLO को घर-घर जाकर मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन करने और लंबित दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
अब बाकी 4.83 प्रतिशत सत्यापन पर नजर
रांची जिले में अब तक 95.17 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो चुका है। ऐसे में शेष 4.83 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन और दावा-आपत्तियों का निपटारा प्रशासन के सामने अगली चुनौती है। अब देखना होगा कि निर्धारित समयसीमा यानी 30 नवंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रक्रिया कितनी पूरी हो पाती है।


