चाईबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर-पोसैता के पास हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोईलकेरा थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय रमेश अंगरिया के रूप में हुई है।

मनोहरपुर आरपीएफ जवानों को रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम घटनास्थल पहुंची। जांच में किलोमीटर संख्या 356/11ए-13ए के पास तीसरी रेल लाइन के किनारे युवक का शव मिला। उसका एक पैर रेलवे ट्रैक के अंदर पाया गया।

सूचना मिलने पर गोईलकेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। वह किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में शोक है।


