ब्राउन शुगर, iPhone और बिना नंबर की बाइक…तलाशी हुई तो खुला पूरा मामला!

पाकुड़ में 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालगोदाम रोड से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, आईफोन और बिना नंबर की बाइक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं पांच केस।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur News: पाकुड़ में मालगोदाम रोड पर छापेमारी कर पुलिस ने 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक iPhone, बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की ग्लैमर बाइक और 5 हजार 320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

दरअसल, एसपी अनुदीप सिंह को नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम जब मालगोदाम रोड पर जांच कर रही थी, तभी पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी, छिरकापाड़ा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी पांच मामले दर्ज हैं। फिलहाल नगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने साफ कहा है कि ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।