रामरेखा महोत्सव में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को न्योता, गेहूं के तिनकों से बनी श्रीराम की कलाकृति भेंट

द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव के लिए सीएम हेमंत सोरेन को न्योता, सिमडेगा डीसी ने भेंट की गेहूं के तिनकों से बनी श्रीराम की कलाकृति; तैयारियों पर हुई चर्चा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Simdega News : जिले में द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रामरेखा महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

स्वयं सहायता समूह की दीदियों की कला ने खींचा ध्यान

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डीसी कंचन सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार भगवान श्रीराम की एक आकर्षक कलाकृति भेंट की। खास बात यह है कि इस कलाकृति को गेहूं के तिनकों से तैयार किया गया है।

इस अनूठी कलाकृति को देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के हुनर की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

महोत्सव की सफलता की कामना

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय रामरेखा महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डीसी ने मुख्यमंत्री को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण देकर आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।

गौरतलब है कि रामरेखा धाम सिमडेगा का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव के आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।