अग्निवीरों का निजी डेटा बेचने की कोशिश करने के आरोपी 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने अग्निवीरों का संवेदनशील डेटा डार्क वेब पर बेचने की कोशिश के आरोप में 14 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक वेबसाइट को ‘हैक’ करने और करीब 4,000 अग्निवीरों से जुड़ा संवेदनशील डेटा ‘डार्क वेब’ पर 500 अमेरिकी डॉलर में बेचने की कोशिश करने के आरोप में हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांचकर्ताओं के अनुसार, नाबालिग ने पंजीकरण कराने और दूसरे सरकारी विभागों में रोजगार के अवसर तलाशने को लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए तैयार की गई एक परीक्षण वेबसाइट पर बिना अनुमति के पहुंच बनाई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।