Godda News: खुशियां मातम में बदली, तिलक समारोह से लौट रहे परिवार की बोलेरो ट्रक से टकराई

News Aroma Desk
2 Min Read
Godda News: खुशियां मातम में बदली, तिलक समारोह से लौट रहे परिवार की बोलेरो ट्रक से टकराई
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda News: गोड्डा में खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, बोकारो में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर एक परिवार सगुन लेकर घर लौट रहा था। तभी गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के डुमरिया के समीप उनकी महिंद्र बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो सवार अजय सिंह की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें।

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, चालक मौके से फरार

जानकारी के मुताबिक, बोकारो में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर सभी बोलेरो से बांका लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिया के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जो उसमें सवार थे वे अंदर ही फंसे रह गए। और ट्रक सड़क के किनारे उतर गया। घटना के बाद ट्रक चालकर मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और कटर मशीन के मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घायलों के गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान बांका जिले के चतुर्भुज गांव के रहने वाले अवधेश सिंह और चुन्ना कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, रितिक सिंह मुंगेर जिले के औराबिछा गांव के निवासी हैं। बोलेरो चालक उमेश मंडल धोरैया थाना क्षेत्र के पैर गांव के रहने वालें हैं। इस हादसे को लेकर थाना प्रभारी मुकेश राउत ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टी की और चार लोगों घायल बताया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जारी है।

Share This Article