आदित्य साहू ने बरगंडा में किया ‘गुजरात प्लाईवुड एण्ड हार्डवेयर’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिरिडीह के बरगंडा में गुजरात प्लाईवुड एण्ड हार्डवेयर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को गिरिडीह के बरगंडा में संजय राणा की ओर से नवनिर्मित ‘गुजरात प्लाईवुड एण्ड हार्डवेयर’ प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आदित्य साहू ने संचालक का शुभकामनाएं दी और कहा कि ईश्वर से कामना है कि यह प्रतिष्ठान सफलता और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा नेता सुरेश साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।