बुंडू के 87 गांवों में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन सख्त, ग्राम प्रधानों के साथ हुई बैठक

बुंडू के 87 गांवों में अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए प्रशासन ने ग्राम प्रधानों व डाकुवा संग की बैठक, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bundu news : बुंडू प्रखंड के 87 गांवों में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. अंचलाधिकारी हंस हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, बीडीओ सावित्री कुमारी सहित ग्राम प्रधान एवं डाकुवा शामिल हुए.

बैठक में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ रांची पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई. ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती और नशीले पदार्थों के कारोबार से समाज एवं परिवार पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है. प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा इसकी रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई.

इस दौरान रांची पुलिस की ओर से जागरूकता बैनर के माध्यम से अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों और अवैध अफीम की खेती से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई. अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया.

वहीं, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ग्राम प्रधानों एवं डाकुवा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष डालगोबिंद सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष मिहीर सिंह मुंडा, मानकी देवी प्रसाद सिंह, शशि सिंह मुंडा, शिव उरांव, विनय सिंह मुंडा, सुधीर मुंडा, सुखराम मुंडा, दुर्गादयाल मुंडा, मानकी जगदीश प्रसाद सिंह सहित कई ग्राम प्रधान एवं डाकुवा उपस्थित थे.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।