बुंडू: भारतीय विद्यायतन पब्लिक स्कूल, बुंडू में रविवार, 22 नवंबर 2026 को विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय नीलम जायसवाल की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कॉलेज के सचिव अबू सईद अंसारी, महिला कॉलेज के प्राचार्य श्री मधुसूदन मुंडा, मुख्य सहायक शहाबुद्दीन अंसारी सहित जागरूक अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा उषा कुमारी, मुस्कान जायसवाल एवं छात्र मुकेश महतो ने किया.

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने स्व. नीलम जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, सद्भावपूर्ण व्यवहार, उत्कृष्ट कृतित्व तथा कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव को याद किया.
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित संस्थान आज भी उनके विचारों, आदर्शों और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्रद्धा एवं भावुकता से भरा रहा.


