कोलकाता के पियरलेस होटल में मिला जर्मन पर्यटक थॉमस मिंटेन का शव

कोलकाता के पियरलेस होटल में 67 वर्षीय जर्मन पर्यटक थॉमस मिंटेन का शव मिला। पुलिस की होमिसाइड टीम जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक होटल के कमरे में 67 वर्षीय जर्मन पर्यटक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान थॉमस मिंटेन (Thomas Minten) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह 21 नवंबर को कोलकाता पहुंचे थे और पियरलेस होटल में ठहरे हुए थे।

रविवार को घूमने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद वह वापस होटल लौट आए थे। सोमवार सुबह होटल के कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कमरे की जांच की गई और उनका शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस की होमिसाइड टीम भी जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।