चासनाला की बेटी देवरूपा मुखर्जी बनीं कमर्शियल पायलट, धनबाद का बढ़ाया मान

चासनाला की देवरूपा मुखर्जी ने कमर्शियल पायलट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दो साल की मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से उन्होंने बचपन का सपना पूरा किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: चासनाला की बेटी देवरूपा मुखर्जी ने कमर्शियल पायलट बनकर कोयलांचल का नाम रोशन किया है। बचपन से विमान उड़ाने का सपना देखने वाली देवरूपा ने करीब दो साल की कड़ी मेहनत के बाद अपना लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने सातवीं तक कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह से पढ़ाई की। इसके बाद चासनाला अकादमी से विज्ञान विषय में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास की। पायलट बनने के लिए उन्होंने कानपुर के गर्ग एविएशन और हैदराबाद की फ्लाइटेक एविएशन अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया और कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। उनके पिता राणा मुखर्जी SAIL के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। देवरूपा ने अपनी सफलता का श्रेय मां सरबानी मुखर्जी, बड़ी बहन देवस्मिता और दोस्तों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे धनबाद में खुशी और गर्व का माहौल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।