रांची : भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार और सुप्रसिद्ध गायक खेसारी लाल यादव मंगलवार को चिटाही धाम पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद से सांसद ढुल्लू महतो और सावित्री देवी की सुपुत्री कुमारी साक्षी के विवाह समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर खेसारीलाल यादव ने नवदंपति को स्नेहिल आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उनके नवजीवन की मंगलमय शुरुआत की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि साक्षी का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी समर्पण, सुख-समृद्धि और अनंत खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। गौरतलब है कि सांसद ढुल्लू महतो ने खेसारीलाल यादव को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए चिटाही धाम आने का न्यौता दिया था।



