ठंड का असर : श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर के टाइम टेबल में बदलाव

रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में ठंड को देखते हुए बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु सुबह और शाम नए समय पर दर्शन कर सकेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में गोपाष्टमी के बाद परिवर्तन किया गया है। ठंड के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के खुलने एवं बंद होने का नया समय निर्धारित किया गया है। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि अब मंदिर सुबह 6:30 बजे खुलेगा और दोपहर 12:30 बजे तक दर्शन-पूजन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद मंदिर दोपहर 3 बजे पुनः खुलेगा और शाम 8 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगा। संध्या आरती प्रतिदिन शाम 5:30 बजे होगी। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अरविंद पांडेय 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मंदिर में सभी पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान पुजारी की ओर से विधिवत संपन्न कराए जाएंगे।

ALSO READ: झारखंड विधानसभा में बाबूलाल मरांडी उठा रहे थे बड़ा मुद्दा, पीछे कुर्सी पर आराम की मुद्रा में दिखे BJP विधायक! वीडियो वायरल

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।