नयी दिल्ली: प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कानून के पेशे में महिलाओं की अधिक भागीदारी का आह्वान करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कहा है कि उनके चैंबरों में कम से कम एक तिहाई जूनियर वकील महिला होनी चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश ने बुधवार को यहां सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में श्रीमती शशिप्रभा सिंह स्मृति पुरस्कार समारोह का उद्घाटन करते हुए पैनल के वकीलों में भी अधिक महिलाओं की नियुक्ति पर जोर दिया ताकि बार में उनकी सहभागिता और प्रतिनिधित्व मजबूत हो।



