गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कछार जिले के डोलू में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से नया हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे संपर्क सुविधा बेहतर होगी और पूर्वोत्तर के ताजा कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार खुलेंगे। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सिलचर के पास प्रस्तावित इस हवाई अड्डे पर 2,705 मीटर लंबा रनवे होगाो और यहां हर साल 10.1 लाख यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। उन्होंने कहा, ” 2,705 मीटर लंबे रनवे और सालाना 10 लाख से अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ यह हवाई अड्डा बड़े विमानों के संचालन में सक्षम होगा। इससे संपर्क सुविधा मजबूत होगी और पूर्वोत्तर के ताजा कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार खुलेंगे।”



