Ranchi News: स्थापना दिवस समारोह की तारीख बदलने के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: स्थापना दिवस समारोह की तारीख बदलने के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची में आज झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तारीख 15 नवंबर से बदलकर 28 नवंबर किए जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान जेल चौक के समीप पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद देखने को मिला। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

स्थापना दिवस समारोह की तारीख को लेकर विरोध

दरअसल, महापर्व छठ को लेकर राज्य सरकार ने इस साल 15 नवम्बर को होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम को स्थगित कर इसे 28 नवंबर को आयोजित करने का फैसला लिया है। वहीं, आदिवासी संगठनों की ओर से सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। जिसको लेकर आज राजधानी में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जेल चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा हो गया। जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया गया, जिससे मौके पर तनाव और बढ़ गया।

“15 नवंबर झारखंड की पहचान और…”

इस को लेकर आदिवासी संगठनों ने कहा कि झारखंड का गठन 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ था। ऐसे में राज्य का स्थापना दिवस भी इसी ऐतिहासिक तारीख को मनाया जाना चाहिए था। संगठनों ने स्थापना दिवस समारोह की तारीख में बदलाव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 15 नवंबर झारखंड की पहचान और इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी कारण वे 28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

 

 

 

Share This Article