Train Cancelled in December: दिसंबर में 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया होकर गुजरेंगी 3 ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

News Aroma Desk
2 Min Read
Train Cancelled in December: दिसंबर में 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया होकर गुजरेंगी 3 ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Train Cancelled in December: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। बता दें, दिसंबर महीने में रेल यात्रियों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वी रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की वजह से अलग-अलग तारीखों पर 12 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, तीन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव भी किया गया है। बदले हुए परिचालन का असर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ने की संभावना है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इस दिन ये ट्रेने रहेंगी रद्द:

23 दिसंबर: हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस
22 दिसंबर: धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस
21 दिसंबर: जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस
23 दिसंबर: हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस
19 और 23 दिसंबर: कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस
21 और 25 दिसंबर: जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस
21 दिसंबर: मदार-कोलकाता एक्सप्रेस
24 दिसंबर: कोलकाता-मदार एक्सप्रेस
22 दिसंबर: अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस
23 दिसंबर: सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस
24 दिसंबर: ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस
23 दिसंबर: कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस

गया होकर बदले हुए रूट से चलेंगी 3 ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक, 23 दिसंबर को हावड़ा-शकूरबस्ती पूर्वा एक्सप्रेस और 22 दिसंबर को शकूरबस्ती-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला जाएगा। ये ट्रेनें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया, किऊल, भागलपुर, रामपुरहाट और सैंथिया होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और बदले हुए रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Share This Article