शिकायतकर्ता को धमकाने के आरोप में भाजपा विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ मामला दर्ज

बेंगलुरु में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को कथित रूप से धमकाने, अपमानजनक टिप्पणी करने और पहचान उजागर करने के आरोप में भाजपा विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्ना पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने, उसकी पहचान सार्वजनिक करने और अदालत में गवाही देने से रोकने के इरादे से धमकाने के सिलसिले में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु की 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 72 (यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान उजागर करना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।