रामगढ़ में अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! 450 CFT स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त, जानिए कहां हुई कार्रवाई

रामगढ़ के मुरामकला में खनन विभाग की कार्रवाई, बिना चालान 450 CFT स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त, पुलिस के सुपुर्द किया गया वाहन।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh news: रामगढ़ में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खनन विभाग की टीम ने बिना चालान स्टोन चिप्स की ढुलाई कर रहे एक हाइवा को पकड़ लिया। गाड़ी पर करीब 450 CFT स्टोन चिप्स लदा हुआ था।

दरअसल, गुरुवार को खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम खनिज लदे वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मुरामकला स्थित पेट्रोल पंप के पास स्टोन चिप्स से लदे एक हाइवा को रोका गया। जांच करने पर वाहन में करीब 450 घनफीट स्टोन चिप्स मिला।

जब टीम ने चालक से खनिज परिवहन से संबंधित चालान मांगा, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद खनन विभाग की टीम ने स्टोन चिप्स समेत पूरे हाइवा को जब्त कर लिया। जब्त वाहन का नंबर JH01BV 4595 बताया गया है। बाद में हाइवा को रामगढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।