जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने गोसाईडीह में पत्थर-बालू कारोबारी प्रेम सिंह के ठिकाने पर छापा मारा। इसके अलावा नागर में अरुण सिंह और शक्ति सिंह के कार्यालयों और आवासों पर भी तलाशी ली गई। टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बिहार और स्थानीय पुलिस भी रही मौजूद
छापेमारी के दौरान ED की टीम के साथ बिहार पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों पर जांच की। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई।
किस मामले में हुई छापेमारी?
फिलहाल ED की इस कार्रवाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची है। छापेमारी में क्या-क्या मिला और जांच के दौरान किन दस्तावेजों या अन्य चीजों की पड़ताल की गई, इसकी भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
अब तक ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल हंटरगंज के गोसाईडीह और नागर में जांच जारी है। कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।


