Ranchi News: राजधानी रांची में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी और पुलिस ने बड़ी कार्राई की है। बताया जा रहा है, शुक्रवार देर रात तमाड़ थाना क्षेत्र के डोड़ेया मोड़ के समीप संयुक्त छापेमारी करते हुए लगभग 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है। छापेमारी के दौरान गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार भी हुए हैं।

पिकअप वैन से भारी मात्रा में गांजा बरामद
जानकारी के मुताबिक, NCB और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, एक पिकअप वैन ओडिशा के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ गांजा तस्करी में शामिल है। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान पिकअप वैन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
Ranchi News: वाहन चालक और सहयोगी गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने मौक से वाहन चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि तस्करी के नेटवर्क और गांजा कहां से लाया गया था, इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


