Chatra News: चतरा के हंटरगंज में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरंजना नदी में छापेमारी कर बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस दौरान अंचल अधिकारी (CO) ऋतिक कुमार और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

चालक और मजदूर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
Chatra News: जानकारी के मुताबिक, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टरों के चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। वहीं, तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
Read more- Ranchi News: तमाड़ में NCB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन से 2 क्विंटल गांजा जब्त
कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर मालिकों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई करती है। उनकी मांग है कि बड़े बालू कारोबारियों के खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


