Latehar News: बिहार के ईंट भट्ठे में झारखंड के 6 मजदूर को बनाया गया बंधक, जानिए पूरा मामला

News Aroma Desk
2 Min Read
Latehar News: बिहार के ईंट भट्ठे में झारखंड के 6 मजदूर को बनाया गया बंधक, जानिए पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के छह मजदूरों को बिहार के वैशाली जिले में बंधक बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मजदूरों के परिजनों ने लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार से लिखित शिकायत कर उन्हें सुरक्षित मुक्त कराने की मांग की है। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक को तत्काल जांच का निर्देश दिया है।

ईंट भट्ठे पर प्रताड़ित करने का आरोप

मामला चंदवा थाना क्षेत्र के रुद्र बरवाटोली गांव का है। परिजनों के अनुसार, गांव के छह लोग बिहार के वैशाली जिले के बसली स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। आरोप है कि भट्ठा मालिक ने उन्हें घर लौटने से रोक रखा है। उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं और परिवार से बातचीत भी बंद करा दी गई है।

Read more- Jharkhand News: क्या बंद हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना? MMDR कानून से हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान

चोरी-छिपे दी परिजनों को सूचना

परिजनों का आरोप है कि मजदूरों के साथ मारपीट की जाती है और उन्हें ठीक से खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा है। किसी तरह मजदूरों ने चोरी-छिपे अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन से मदद मांगी।

डीसी ने दिए जांच के आदेश

उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद श्रम अधीक्षक को जांच और जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर वैशाली के जिलाधिकारी से संपर्क कर मजदूरों को मुक्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

 

Share This Article