Chatra News: चतरा के हंटरगंज प्रखंड में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंचल अधिकारी (CO) ऋतिक कुमार और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने निरंजना नदी में छापेमारी कर बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई अवैध बालू उठाव की सूचना मिलने के बाद की गई।
चालक और मजदूर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
Chatra News: जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम को मौके पर देखकर ट्रैक्टरों के चालक और मजदूर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद टीम ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया।

Read more- Ranchi News: तमाड़ में NCB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन से 2 क्विंटल गांजा जब्त
वहीं, कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर मालिकों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कार्रवाई केवल छोटे लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बड़े बालू कारोबारियों के खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


