पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के बापू सभागार में ‘डीएवी यूनाइटेड फेस्टिवल -2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार के सभी 40 पुलिस जिलों में DAV विद्यालयों की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के बच्चों को अपने ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है – शिक्षित बिहार, समृद्ध बिहार, विकसित बिहार!


