सहूलियत के हिसाब से अपराधियों को फंसाते और बचाते हैं भाजपा और नीतीश कुमार : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीतीश कुमार और बीजेपी पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार अपराधियों को बचाने और फंसाने का गंभीर आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधा है। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार और बीजेपी अपनी राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से अपराधियों को बचाने और फंसाने का काम करते हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल कानून और संविधान की धज्जियाँ उड़ाना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

 

Also read:नागरिकों के अधिकारों, सम्मान तथा आवाज़ की रक्षा करता है संविधान : पप्पू यादव

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।