Homeझारखंडझारखंड विधानसभा : सदन से गायब रहे मंत्री, विपक्ष ने कहा- चुनाव...

झारखंड विधानसभा : सदन से गायब रहे मंत्री, विपक्ष ने कहा- चुनाव लड़ने गए हैं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा में कई क्षेत्रों के विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के विधायकों ने सेम सेम का नारा लगाया।

भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने राज्य में पर्यटन नीति बनाए जाने की मांग की।

नारायण ने कहा कि सरकार ने 131 जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया है लेकिन उसका विकास तभी हो सकता है जब पर्यटन नीति हो।

लेकिन अब तक पर्यटन नीति नहीं बनी है। प्रभारी पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन को इस सवाल पर जवाब देना था।

लेकिन उस सदन में उपस्थित नहीं थे। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने सेम सेम का नारा लगाया।

नारायण ने कहा कि सदन में सवाल आए और मंत्री उपस्थित नहीं हो यह दिखाता है कि सरकार गंभीर नहीं है।

इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने हसन के सदन से गायब रहने पर कहा कि वह चुनाव लड़ने गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद मधुपुर सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

हसन दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं। उनकी जगह ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वह मधुपुर से चुनाव लड़ेंगे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...