हजारीबाग के पंचायतों में 20 मार्च से चलाया जायेगा टीकाकरण अभियान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग के सभी 257 पंचायतों में आगामी 20 से 27 मार्च तक वृहद टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने दिया है।

उन्होंने बताया है कि 20 व 21, 23 व 24 एवं 26 व 27 मार्च को पंचायत स्तर पर वृहत टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

उक्त जानकारी उपायुक्त  ने जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर की गई समीक्षा बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 198103 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

60 वर्ष से ऊपर के 169914 वहीं 45 से 59 वर्ष के  28189 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

 उपायुक्त  ने टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

उन्होंने कहा है कि पंचायतों पर होने वाले वृहद टीकाकरण अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर सहित अन्य लोगों को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रति सेशन साइट् 100 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले दिन जिला विकास एवं मूल्यांकन समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में सांसद जयंत सिन्हा ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा नहीं होने पर नाराजगी जताई थी।

उन्होंने बैठक में सिविल सर्जन की अनुपस्थिति पर उन्हें शो काज करने की बात कही थी।

Share This Article