दुआ हुई कबूल, 3 फीट के अजीम की बेगम बन सकती हैं, ढाई फीट की रेहाना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गाजियाबाद: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है,इसमें यूपी के शामली जिले के रहने वाले अजीम मंसूरी शादी के लिए सिफारिश लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

जिनकी लंबाई महज 2 फीट से 3 फीट के बीच है। लेकिन अब शायद उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

कारण यह है कि गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में रहने वाली रेहाना के परिवार ने उनकी फरियाद सुन ली है। उन्होंने अजीम के लिए अपनी बेटी का रिश्ता भी भेज दिया है।

रेहाना की लंबाई भी ढाई फुट ही है। रेहाना अपने परिवार के साथ शहीद नगर में रहती है। रेहाना की उम्र 25 साल है।

 रेहाना के पिता के मुताबिक उन्होंने अजीम का वीडियो देखा, जिसमें वहां शादी की गुहार लगा रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर रिहाना के पिता इकबाल भी रेहाना की शादी करना चाहते थे, मगर रेहाना की लंबाई के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।

वहां इस लेकर खासा परेशान भी थे। मगर अब उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।

हालांकि, अभी रेहाना के परिजनों ने अजीम को बिचौलिए के जरिए रिश्ता भेजकर बेसब्री से अजीम ओर उनके परिजनों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं रेहाना भी घर के तमाम कामकाज करती हैं और सिलाई को कोर्स भी किया हुआ है।

दूसरी ओर इन दोनों परिवार में रिश्ता जोड़ने वाले हारून ने बताया कि उन्होंने अजीम की वीडियो देखी थी।

साथ ही रेहाना का परिवार भी हाइट कम होने की वजह से अपनी बेटी की शादी को लेकर खासे परेशान थे। हारून ने ही अजीम के परिजनों से संपर्क साधा, जिसके बाद अजीम के पिता ने रेहाना का फोटो भी मंगवाया।

Share This Article