फिर सताने लगा 2020 का डर, 24 घंटे में 41 हजार नए केस ; 10 लाख से अधिक टेस्ट

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के कहर ने अपना पुराना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश शनिवार को करीब चार महीने पुरानी स्थिति में लौट गया है, जब हर दिन 40 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए जाते थे।

लंबे अंतराल के बाद भारत में बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक 40,953 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इससे पहले, शुक्रवार को यह आंकड़ा 39,726 था। वहीं, पिछले साल 29 नवंबर 2020 को 41810 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए हैं।

वहीं इसी दौरान करीब 188 लोगों की मौतें हुई हैं। शुक्रवार को मौत का आंकड़ा 157 था। इस तरह से कोरोना वायरस से अब तक देश में 1,59,558 मौत हो चुकी है, वहीं कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पहुंच गई है।

फिलहाल, भारत में एक्टिव केसों की संख्या 2,88,394 है और अब तक 1,11,07,332  लोग इस वायरस से उबर चुके हैं।

मंत्रालय की मानें तो भारत में कोरोनामुक्त होने की दर 96.25 फीसदी, जबकि सक्रिय मामलों का स्तर 2.35 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

वहीं, संक्रमण से होने वाली मौतों की दर 1.38 फीसदी हो गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते चौबीस घंटे में भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

इनमें आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

08 राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा) में रोजाना दर्ज हो रहे नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही।

24 घंटो में 10 लाख से अधिक टेस्ट 

देश में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 19 मार्च को 10 लाख,60 हजार,971 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 23 करोड़ ,24 लाख ,31 हजार ,517 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article