रांची में तीन सालों से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी ने फिर से हंसी-खुशी एक साथ रहने की खाई कसम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi/रांची: मध्यस्थता केंद्र की मेहनत रंग ला रही है। केंद्र की काउंसेलिंग के जरिए अलग रह रहे पति-पत्नी के विवाद को सुलझा लिया गया है।

सोमवार को मध्यस्थ एलके गिरि के प्रयास से सतीश कुमार और प्रीति देवी एक साथ रहने को फिर से तैयार हो गए हैं।

कोर्ट में तालाक की दाखिल कर दी थी याचिका 

जानकारी के अनुसा, रांची के मधुकम के रहने वाले सतीश कुमार की शादी प्रीति देवी से हुई थी।

Importance of Intimacy Between Husband and Wife in Islam - Nikah Explorer

लेकिन इनके बीच हुए विवाद के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों ने तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी।

अदालत ने मध्यस्थता केंद्र में भेजा मामला

अदालत ने इस मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता केंद्र भेज दिया। इसकी मध्यस्थता एलके गिरि को सौंपी गई।

एलके गिरि ने कहा कि उन्होंने कई बार वर्चुअल मोड में ही पति-पत्नी की काउंसिलिंग की।

Why Pakistanis Get Scared About A Wife & Husband Showing Affection?

इसके बाद सोमवार को दोनों को मध्यस्थता केंद्र बुलाया गया था। काउंसेलिंग के बाद दोनों हंसी खुशी साथ रहने को तैयार हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ता रमानंद चौधरी और अमर कुमार का भी सहयोग रहा।

क्या है मामला

दरअसल, विवेक कुमार सिंह का रीता कुमारी के साथ वर्ष 2017 में विवाद हुआ था।

आपसी विवाद में अक्टूबर 2018 में ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद इनकी ओर से अदालत में याचिका दाखिल की गई।

इस मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया। ममता श्रीवास्तव के प्रयास से पति-पत्नी एक बार फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए।

इसी तरह भरण-पोषण मांग वाले मामले को भी रांची मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था।

Share This Article