मुंबई में एनसीबी ने एक बड़े ड्रग तस्कर का बेटा शादाब बटाटा को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई में ड्रग्स तस्करी के लिंक की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीती रात एक बड़ी गिरफ्तारी की है.

गुरुवार रात एनसीबी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें करीब 2 करोड़ कीमत के ड्रग्स की बरामदगी भी हुई है.

बताया जा रहा है कि एनसीबी ने मुंबई के बडे़ ड्रग्स तस्करों में से एक फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया है.

एनसीबी ने कल रात मुंबई के हाई प्रोफाइल लोखंडवाला, वर्सोवा और मीरा रोड इलाके में छापेमारी की और बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद किया है.

माना जा रहा है कि बरामद ड्रग्स की कीमत बजार में 2 करोड़ रूपये के करीब है. एनसीबी ने शादाब की लक्जरी कार भी जब्त की है और मौके से नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की है.

ज्ञात हो कि दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित सुसाइड केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद से शुरू हुई ड्रग्स मामले की जांच में एनसीबी ने अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं.

वहीं, बॉलीवुड से ड्रग्स सप्लायरों के लिंक को लेकर कई बड़े नामों से पूछताछ भी हो चुकी है.

सुशांत मामले में, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी आरोपी हैं, एनसीबी ने 5 मार्च को चार्जशीट भी दाखिल की है.

जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उनमें से आठ लोग अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, बाकी सभी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. एजेंसी अभी भी कई ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच कर रही है.

Share This Article