झारखंड में यहां बेघर लोगों को ढूंढ कर दिया जा रहा आश्रय

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रामगढ़: जिले में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों की सहायता के लिए नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया है।

“बेघर को खोजो, आश्रय गृह भेजो” मुहिम के तहत गरीब लोगों को आश्रय देने का काम शुरू कर दिया गया है।

शुक्रवार की पूरी रात नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में पूरी टीम क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान जो लोग भी सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते हुए नजर आए, उन्हें आश्रय गृह में भेजा गया।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रैकर स्टैंड अन्य स्थानों पर रह रहे लोगों को बचाने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई है।

इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर अभियान प्रबंधक, नगर प्रबंधक एवं कनिय अभियंता भी उपस्थिति रहे।

इस मुहिम की शुरुआत बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए की गई है।

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण क्रम में ऐसे व्यक्ति जिनके पास रहने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है को चिन्हित करते हुए उन्हें आश्रय गृह की जानकारी दी गयी।

इसके साथ ही उन्हें आश्रय गृह में पहुंचाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में कुल 5 बेघरों को आश्रय गृह पहुंचाया गया।

बेघरों को आश्रय गृह पहुंचाने के क्रम में आश्रय गृह का निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के क्रम में आश्रय गृह में प्रतिनियुक्त कर्मियों को आश्रय गृह का संचालन सुचारु रुप से करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article