कोरोना संक्रमण की मार हुई तेज, 2021 में पहली बार 300 से अधिक की जान गई

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में महामारी कोरोना वायरस की मार एर बार फिर तेज हो गई है इससे जान गंवाने वालों की संख्‍या 2021 में पहली बार 300 से ज्‍यादा हो गई है। शनिवार को 312 मरीजों की मौत हुई जो 24 दिसंबर 2020 के बाद से सर्वाधिक हैं।

पिछले 24 घंटों में 62,500 से ज्‍यादा नए केस दर्ज किए गए हैं जो पिछले 163 दिन में सबसे ज्‍यादा हैं। देश में फिलहाल करीब 4.86 लाख ऐक्टिव मामले हैं जो रविवार तक 5 लाख पार होने जाने की संभावना है। ऐक्टिव केसेज में पिछले तीन दिन के भीतर 90,000 का इजाफा हुआ है।

अगर रविवार को 5 लाख ऐक्टिव केस हो जाते हैं तो यह ऐक्टिव केसेज के सबसे जल्‍दी (चार दिन) एक लाख पार होने का वाकया होगा।

शनिवार को कोविड के 62,714 नए मामले सामने आए जो कि पिछले दिन के 62,336 से थोड़ा ज्‍यादा हैं। इससे पहले इतनी संख्‍या में डेली केस 15 अक्‍टूबर 2020 के बाद से नहीं आए थे। 15 राज्‍य ऐसे हैं जहां जनवरी या उससे पहले के सर्वाधिक केस दर्ज हुए हैं।

महाराष्‍ट्र और पंजाब के बाद छत्‍तीसगढ़ तीसरा ऐसा राज्‍य बन गया है जहां मार्च में एक दिन के भीतर 3,000 से ज्‍यादा नए केस आए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 312 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्‍ट्र में 166 से ज्‍यादा मरीजों की मौत हुई जो कि राज्‍य में 5 नवंबर 2020 के बाद से सबसे ज्‍यादा हैं।

पंजाब में 46 मौतें, केरल में 14, छत्‍तीसगढ़ में 13, दिल्‍ली और मध्‍य प्रदेश में 10-10 मरीजों की जान चली गई। पिछले 24 घंटों में 62,714 नए केस के साथ टोटल मामलों की संख्‍या 1,19,71,624 हो गई है।

ओवरऑल मौतों का आंकड़ा 1,61,552 हो गया है। ऐक्टिव केस 4,86,310 हैं जो रविवार को 5 लाख हो सकते हैं। पिछले 24 घंटों में 28,739 मरीज डिस्‍चार्ज हुए हैं जिसके बाद कोविड-19 से रिकवर हो चुके लोगों की संख्‍या 1,13,23762 पहुंच चुकी है।

डेली केसेज का सात दिनी रोलिंग एवरेज पिछले 10 दिन में लगभग दोगुना हो गया है। 17 मार्च को यह 27,004 था जो कि 27 मार्च को 53,198 हो गया जो कि कोरोना विस्‍फोट की तरफ इशारा करता है।

महाराष्‍ट्र में लगातार तीसरे दिन 35 हजार से ज्‍यादा केस दर्ज किए गए हैं।

मार्च महीने में ही राज्‍य से 5 लाख से ज्‍यादा केस आ चुके हैं। मुंबई से 6,130 मामले सामने आए जो कि वहां एक दिन में सबसे ज्‍यादा हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते खतरे को होली समेत सभी पर्वों पर होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। आज से 15 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस दौरान मॉल, बार-रेस्तरां, मल्टीप्लेक्स, उद्यान-पार्क, सिंगल स्क्रीन थियेटर, समुद्री बीच और सार्वजनिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। दिल्‍ली से लगातार तीसरे दिन कोरोना के डेढ़ हजार से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं।

शनिवार को 10 मरीजों की मौत हुई जो लगभग ढाई महीनों में सबसे ज्‍यादा है। केवल 6 दिन में ही कंटेनमेंट जोन्‍स की संख्‍या 800 तक बढ़ गई है।

दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने शादियों और अन्‍य समारोहों में मेहमानों की अधिकतम संख्‍या घटा दी है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 10 साल से कम उम्र के बच्चे खासी तादाद में कोविड की चपेट में आने लगे हैं।

इस महीने 10 साल से कम उम्र के 472 बच्चे कोरोना वायरस पाए गए और महीना पूरे होते-होते यह संख्या 500 क्रॉस कर जाने की आशंका है। अभी तक के 472 केसों में 244 लड़के और 228 लड़कियां हैं।

Share This Article