मैं मोदी की तरह हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ नहीं बोल सकता: राहुल गांधी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं जो ”हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं।

”राहुल ने असम के कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अगर वे सच जानना चाहते हैं तो उनकी बात सुनें।

उन्होंने कहा, “मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है।

अगर आप असम, किसानों या अन्य किसी मुद्दे पर उनके द्वारा बोले गए झूठ को सुनना चाहते हैं तो टीवी चालू करें।

वह देश से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मेरी बात सुनें।”

राहुल ने कहा कि वादे के मुताबिक कांग्रेस ने छतीसगढ़ में सत्ता प्राप्त करने के छह घंटे के भीतर किसानों के कर्ज को माफ कर दिया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने किसानों के अनुरोध पर 70 हजार करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ कर दिए थे।

गांधी ने कहा, “विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारधारा के लोग शांति से मेरी बात सुन रहे हैं।

यह असम है। लेकिन भाजपा एक भाई को दूसरे से लड़वाती है और घृणा फैलाती है।

वे चाय बागान के ठेके बाहरी लोगों को देते हैं।” उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो असम अपना मुख्यमंत्री चुनेगा। प्रदेश नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) या दिल्ली से शासित नहीं होगा।”

Share This Article