Homeक्राइमछपरा में फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर दिनदहाड़े साढे 9 लाख रुपए लूटे

छपरा में फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर दिनदहाड़े साढे 9 लाख रुपए लूटे

spot_img
spot_img
spot_img

छपरा: सारण जिले के दिघवारा में सोमवार को फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर साढ़े  9 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना दिघवारा थाना के मुख्य बाजार के पास की है।

गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। दिनदहाड़े अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की है।

गोली लगने से घायल कर्मचारी का नाम राहुल कुमार है जो उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कैशियर के रूप में काम करता है।

राहुल पटना के भूतनाथ रोड का रहने वाला है।

राहुल भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कैश जमा करने जा रहा था तभी बीच रास्ते में अपराधियों ने उसे रोक लिया और गोली मारकर कैश छीन लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई है।

लॉकडाउन के बावजूद पिछले कुछ दिनों से छपरा में अपराधी बेखौफ हो चले हैं।

पिछले तीन दिनों के अंदर जिले में चार लोगों की हत्या कर दी गई है वहीं लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया जिसमें बनियापुर में एक सीएसपी से 2 लाख कैश की लूट की घटना भी शामिल है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...