Latest NewsUncategorizedखतरनाक रूप धारण कर सकता है चक्रवात 'यास'

खतरनाक रूप धारण कर सकता है चक्रवात ‘यास’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से उठा चक्रवात ‘यास’ प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और 26 मई को यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी क्षेत्र और बांग्लादेश के तटों की तरफ मुड़ सकता है।

इस बारे में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 26 मई की शाम तक यह तूफान दोनों राज्यों और पड़ोसी देशों के तटों को पार कर सकता है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी हिस्सों और बांग्लादेश के तट पर 26 मई को दोपहर में हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

पश्चिम बंगाल में गंगा से सटे अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 27 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के तटों पर समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को 23 मई से अगली सूचना तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका जताने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना एवं भारतीय तट रक्षक बल से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अपने पोतों और विमानों को तैयार रखा है ताकि प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाई जा सके।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...