रांची में मक्का पूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के बुढ़मू मक्का पूल के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो युवक की मौत हो गई।

मृतकों में किशोर लकड़ा और विजय लोहरा शामिल हैं। किशोर लकड़ा रातू का रहने वाला है।

जबकि विजय लोहरा ठाकुर गांव का रहने वाला है। पुलिस सूत्रो के अनुसार दोनों युवक तिरु फॉल से पिकनिक मना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। अगर हेलमेट पहने रहते हैं तो उनकी जान बच जाती। दोनों के सिर में चोट लगी है।

Share This Article