इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दक्षिण भारत के राज्यों को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंच गया है।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफान के चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून देश के कई हिस्सों को कवर करते हुए मध्य अरब सागर में भी आगे बढ़ गया है , जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत हिस्से को कवर करते हुए रायगढ़ और पुणे जिले में दस्तक दे दिया ।

रात से इन जिलों में बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

15 जून तक यह मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय हो जाएगा।

मध्य प्रदेश, गुजरात और राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है।

Share This Article