पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र गायब, लगे पोस्टर, खोजने वालों को मिलेगा इनाम

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान राज्य भाजपा मुख्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर हटाने के एक दिन बाद झालावाड़ जिलों के विभिन्न हिस्सों में उनके लापता होने और तलाशने से संबंधित कई पोस्टर दिखाई दिए हैं।

पोस्टरों में लिखे संदेश में दावा किया गया है कि झालावाड़ से भाजपा विधायक राजे और झालावाड़-बारां के सांसद उनके बेटे दुष्यंत सिंह कोरोनो महामारी के प्रकोप के बीच गायब हैं। दोनों को खोजने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

संदेश के अनुसार पोस्टर झालावाड़ के पीड़ित लोगों’ की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टर में राजे और दुष्यंत के चित्र और पदनाम दर्शाए गए हैं और सवाल है कि दोनों कहां गए हैं?

संदेश में लिखा है,आपको वापस आने से डरना नहीं चाहिए। हम लोग दो से चार दिनों में सब कुछ भूल जाएंगे और फिर आप अपनी भ्रष्ट व्यवस्था जारी रख सकते हैं। कोई भी आपको कुछ भी नहीं कहेगा।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि राजे और दुष्यंत दिल्ली और धौलपुर के बीच आना-जाना कर रहे हैं और झालावाड़ के मैदान से गायब हैं।

हालांकि राजे अपनी उपस्थिति को चिह्न्ति करने के लिए वसुंधरा जन रसोई के साथ-साथ ऑफिस ऑफ वसुंधरा ट्विटर हैंडल चला रही हैं।

Share This Article