रूपा तिर्की मामल : CM हेमंत सोरेन ने कहा- परिजनों को हर हाल में मिलेगा न्याय

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को रूपा तिर्की की माता पद्मावती उरांव, पिता देवानंद तिर्की और विधायक बंधु तिर्की के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें आशंका है कि सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है।

उन्होंने इस मामले में अब तक की जांच से असंतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि रूपा तिर्की उनकी बहन के समान थी।

आदिवासी समाज की एक बेहतर महिला पुलिस पदाधिकारी की मौत से मर्माहत हूं।

उन्होंने रूपा के माता- पिता और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा।

श्री सोरेन ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो, इस बाबत एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है।

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट समर्पित करेंगे।

इसमें जिस किसी की भी संलिप्तता होगी या दोषी पाए जाएंगे , उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उनके खिलाफ खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रूपा तिर्की मौत मामले में हर हाल में इंसाफ होगा।

Share This Article